
विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लोगो में झलक आई सेक्स की ठरकपन! शतरंज बेहद दिमाग का खेल है। इस खेल के साथ आप सेक्स को जोड़ कर नहीं देख सकते। लेकिन अब दिमाग के खेल शतरंज से अब सेक्स भी जुड़ गया है। यकीन ना हो तो विश्व शतरंज चैंपियनशिप का लोग एक बार फिर देख लीजिए। इस लोगो में एक महिला और पुरुष कामसूत्र की मुद्रा में बैठ कर शतरंज खेल रहे हैं। इस लोगो के जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया है। इसकी खिलाड़ियों ने भी आलोचना की है।
[irp]
इस बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का जो लोगों जारी किया गया है, वह विवाद का कारण बन गया है। यह लोगों ‘कामसूत्र’ की मुद्रा में जारी किया गया है। इस लोगों में एक युगल को कामसूत्र की मुद्रा में बैठे हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच शतरंज का बोर्ड भी रखा हुआ है। दोनों शतरंज खेल रहे हैं। अब ये समझ नहीं आ रहा है कि वो शतरंज खेल रहे हैं या फिर सेक्स कर रहे हैं। ठरकपन की हद होती है। खेल में सेक्स घुसा देना कहां की समझदारी है
[irp]
वहीं इसके पीछे आयोजकों का तर्क है कि इससे शतरंज को लोकप्रिय बनाया जा सकेगा। इस तस्वीर को लेकर पूरी दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। कई ग्रैंड मास्टर इसके खिलाफ ट्वीट करके अपनी नाराजगी जता रहे हैं। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी इस मामले पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ईएसपीएन से बीतचीत में कहा कि अगर आप इस पोजीशन में हैं, तो सैंटा की गुडलिस्ट का हिस्सा मानिए खुद को। आनंद ने तस्वीर में शतरंज से जुड़े हिस्से पर भी आपत्ति भी जताई है।
[irp]
जाहिर है कि शतरंज के खेल को मज़ाक बना दिया गया है। ऐसा मज़ाक जो काफी फूहड़ है। इस लोगो को देखने के बाद कोई भी ये समझ नहीं सकता कि आखिर इस लोगो को डिज़ाइन करने वाले के दिमाग में क्या क्या चल रहा होगा। अब जब विवाद उठा है तो देखते है कि आगे क्या होता है।
"I hope this doesn't end up pushing us into late night TV" – @vishy64theking tells @ninansusan on the new World Chess Championship logo:https://t.co/fMpxyRUFDV
— ESPN India (@ESPNIndia) December 20, 2017