
किशोरी के मरने के बाद भी हैवान उसकी लाश के साथ करते रहे गैंगरेप! हरियाणा के पानीपत में बलात्कारियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। शनिवार रात को पहले दो आरोपियों ने 11 वर्षीय नाबालिग दलित किशोरी का गैंगरेप किया गया और उसके बाद उस की निर्मम हत्या कर दी। फिर हत्या के बाद किशोरी के शव के साथ नेक्रोफीलिया यानी के लाश के साथ बलात्कार किया। 11 वर्षीय पीड़िता किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। मां ने पति से तलाक लेने के बाद दूसरा विवाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप विवाहित है और उसने शनिवार को पीड़िता को उस वक्त अपने घर बुलाया जब उसके घर में कोई नहीं था।
[irp]
प्रदीप और उसका साथी सागर दोनों शराब पी रहे थे। पहले दोनों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद बलात्कार किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के शव के साथ भी बलात्कार किया था। यह घटना पानीपत के मतलौडा गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के दो आरोपियों 27 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय सागर ने पहले नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या की। हत्या के बाद युवती के शव के साथ घंटों बलात्कार किया गया। उसके बाद शव को गांव के जोहड़ के पास फेंक दिया।
[irp]
वहीं दूसरी तरफ हरियामा के गुड़गांव के ओम विहार में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ट्रेनिंग पर गए थे, उस दौरान आरोपी ने घर आकर जबरदस्ती करते हुए रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी आरोपी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है।
[irp]
पुलिस को दी शिकायत में ओम नगर निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ यहां पर रहती है। उसकी छह साल की बेटी है। उसके पति दिसंबर में भिवानी ट्रेनिंग के लिए गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजस्थान के चुरू निवासी विकास कुमार उसके घर आया। उसने छेड़छाड़ कर उससे रेप किया। वह दो साल से विकास को जानती है। उन दोनों की आपस में फोन पर भी बात होती है। 5 दिसंबर को महिला के पति शहर से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी महिला के घर आया और उससे रेप किया। इससे पहले भी एक बार वह नवंबर में छेड़छाड़ व रेप कर चुका था। उस समय गलती मानते हुए आगे से यह हरकत न करने की बात कही थी। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मैजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रेप व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।